Wednesday, July 22, 2026
HomeUncategorizedपति-पत्नी की पिटाई, चार लोगों पर मुकदमा दर्ज

पति-पत्नी की पिटाई, चार लोगों पर मुकदमा दर्ज


जलालपुर, अंबेडकर नगर। जैतपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पक्खनपुर विछैला में पारिवारिक विवाद के बीच पहुंचकर पड़ोसियों द्वारा पति-पत्नी की पिटाई किए जाने का मामला सामने आया है। घटना 6 जून की रात करीब 10 बजे की है, जब गांव निवासी मुन्नाप्रसाद यादव अपनी पत्नी कविता के साथ बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान पड़ोसी अंकुश यादव, उसकी मां शीला देवी और बहनें प्रतिभा व पूजा मौके पर पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर चारों ने कविता यादव पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। पत्नी को बचाने पहुंचे मुन्नाप्रसाद पर भी हमला किया गया, जिससे उनके सिर में गंभीर चोटें आईं। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि उक्त लोग पहले भी मारपीट कर चुके हैं। मामले की शिकायत मिलते ही पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए चारों आरोपियों के विरुद्ध घर में घुसकर मारपीट करने समेत अन्य संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments