Sunday, March 8, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यायूपी बोर्ड परीक्षा परिणाम - टॉप टेन में जगह बनाने वाले छात्रों...

यूपी बोर्ड परीक्षा परिणाम – टॉप टेन में जगह बनाने वाले छात्रों को किया गया सम्मानित


अयोध्या। यूपी बोर्ड का परीक्षा परिणाम में ग्रामीण स्कूलों के छात्रों ने बाजी मारी है। अयोध्या जनपद के रामपुर भगन क्षेत्र के मीतनपुर स्थित वीनस इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने जिले का मान बढ़ाया है। जिसमें कॉलेज की छात्रा शालिनी यादव ने हाई स्कूल की परीक्षा में 97 प्रतिशत अंक प्राप्त करके यूपी में 9 वां स्थान प्राप्त किया। जिसे जिले में दूसरा स्थान मिला। हाई स्कूल का छात्र उत्कर्ष चौरसिया को जिले में आठवां स्थान मिला। इंटरमीडिएट का छात्र कपिल कुमार ने 94.8 प्रतिशत अंक प्राप्त करके जिले में सातवां स्थान प्राप्त किया।

प्रबंधक एसपी वर्मा ने अच्छा अंक प्राप्त करने वाले छात्र- छात्रा का मुंह मीठा करा कर उनको ढेर सारी शुभकामनाएं दी। छात्रा शालिनी यादव का यूपीएससी की तैयारी करना चाहती हैं। कपिल कुमार आईआईटी की तैयारी करना चाहता है। छात्र-छात्रा ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, स्कूल के सभी अध्यापकों को दिया है।

कॉलेज के प्रबंधक एसपी वर्मा ने सभी को बधाई दी और प्रदेश में स्कूल का 9 वा स्थान मिलने पर शालिनी यादव स्कूल का मान सम्मान बढ़ाया है। प्रदेश में ही नहीं बल्कि जिले में दो छात्रों ने स्कूल का मान सम्मान बढ़ाया है। उन दोनों छात्रों को भी शुभकामनाए एवं बधाई देता हूं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments