Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर बेमौसम बरसात से किसानों की उड़ी नींद, दिनभर रुककर हुई बरसात

बेमौसम बरसात से किसानों की उड़ी नींद, दिनभर रुककर हुई बरसात

0
ayodhya samachar

अम्बेडकर नगर। गुरुवार की सुबह से जनपद में शुरू हुई रुक-रुक कर हल्की बारिश ने जहां तापमान में गिरावट देखी गई,वहीं किसानों के चेहरों पर चिंता की लकीरें खींच दीं। इस बेमौसम बारिश से धान, आलू, और सब्जियों की फसल को नुकसान पहुंचने की आशंका जताई जा रही है।

शहर और ग्रामीण इलाकों में सुबह से ही हल्की फुहारों का सिलसिला जारी है। तापमान में गिरावट आने से लोगों को ठंडक का अहसास हो रहा है। मौसम में ठहराव आने से राहगीरों और स्कूली बच्चों को थोड़ी दिक्कत का सामना करना पड़ा, वहीं कई जगह सड़कों पर जलभराव की स्थिति भी देखने को मिली।

किसानों का कहना है कि यह बारिश अगर कुछ दिनों और जारी रही तो खेतों में पानी भरने से फसलें गल सकती हैं। वहीं जिन किसानों ने धान की कटाई कर खेतों में रखी थी, वे भीगे अनाज को लेकर परेशान हैं। कुछ किसानो ने बताया कि धान कट गया है लेकिन धूप न निकलने से सुखाई नहीं हो पा रही। बारिश से नुकसान तय है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे तक बादल छाए रहेंगे और कुछ इलाकों में हल्की फुहारें पड़ सकती हैं। प्रशासन की ओर से किसानों को सलाह दी गई है कि वे खेतों से अतिरिक्त पानी की निकासी की व्यवस्था करें और कटी हुई फसलों को सुरक्षित स्थान पर रखें।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version