Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याझाड़ियों में मिला अज्ञात युवक का शव, हत्या की आशंका

झाड़ियों में मिला अज्ञात युवक का शव, हत्या की आशंका


◆ रौनाही थाना क्षेत्र की घटना, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार


सोहावल, अयोध्या । रौनाही थाना क्षेत्र के रसूलपुर सकरावल गांव के पास उस वक्त हड़कंप मच गया जब रेलवे डगरे के पास झाड़ियों में एक अज्ञात युवक का शव पड़ा मिला। शव मदरसे के पास सड़क किनारे झाड़ियों में संदिग्ध हालत में पड़ा था। मृतक के शरीर पर चोटों के निशान मिलने से हत्या की आशंका जताई जा रही है।

ग्रामीणों ने शव देख तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी सुमित श्रीवास्तव ने टीम के साथ जांच शुरू की और मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

थाना प्रभारी के अनुसार, युवक के शरीर पर मिले घावों से प्रथम दृष्टया मामला हत्या या फिर किसी दुर्घटना का प्रतीत हो रहा है। पुलिस दोनों पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के असली कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल युवक की पहचान नहीं हो सकी है और पुलिस उसकी शिनाख्त कराने में जुटी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments