Friday, July 10, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याअयोध्या की सुरक्षा होगी और सख्त, लगेंगे 1000 कैमरे

अयोध्या की सुरक्षा होगी और सख्त, लगेंगे 1000 कैमरे


◆ सिविल लाइंस में बनेगा कंट्रोल रूम, 56 करोड़ की परियोजना


अयोध्या। शहर की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए अयोध्या में 1000 नए सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। कैमरे शहर के संवेदनशील और प्रमुख स्थानों पर पुलिस विभाग के सहयोग से स्थापित किए जाएंगे। यह कार्य स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत किया जा रहा है, जिसके लिए 56 करोड़ रुपये का बजट निर्धारित किया गया है।

परियोजना के अंतर्गत सिविल लाइन्स स्थित नगर निगम और विकास प्राधिकरण के संयुक्त कार्यालय में एक इंटीग्रेटेड कंट्रोल कमांड सेंटर (आईसीसीसी) बनाया जाएगा, जहां से पूरे शहर की निगरानी की जाएगी। यह सेंटर ट्रैफिक व्यवस्था, जलभराव, स्ट्रीट लाइट और अन्य नगरीय समस्याओं की निगरानी और समाधान में भी मदद करेगा।

शहर में पहले से ही सेफ सिटी प्रोजेक्ट के तहत 1300 से अधिक सीसीटीवी कैमरे आईटीएमएस सिस्टम से जोड़े जा चुके हैं, जिनमें कई निजी और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के कैमरे भी शामिल हैं। नए कैमरों के जुड़ने से निगरानी प्रणाली और प्रभावी हो सकेगी।

नगर निगम के निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता पुनीत ओझा ने बताया कि शासन स्तर से अंतिम स्वीकृति मिलते ही इस योजना पर काम शुरू कर दिया जाएगा। परियोजना का उद्देश्य अयोध्या में बेहतर सुरक्षा और सुविधाओं की व्यवस्था सुनिश्चित करना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments