Sunday, March 8, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यासम्पर्क से समर्थन के तहत पूरा ब्लाक में जनता को दिया सरकार...

सम्पर्क से समर्थन के तहत पूरा ब्लाक में जनता को दिया सरकार की उपलब्धियों की जानकारी

अयोध्या। केन्द्र सरकार के 9 वर्ष पूरा होने पर भाजपा सम्पर्क से समर्थन अभियान चला रही है। इस अभियान के तहत भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष व एमएलसी पद्मसेन चौधरी के साथ जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि आलोक सिंह रोहित ने पूरा ब्लाक के कई गांवों में जनसम्पर्क किया। जनसम्पर्क के दौरान उन्होने सरकार की उपलब्धियों की जानकारी दी तथा पुस्तिका भेंट की।
प्रदेश उपाध्यक्ष पद्मसेन चौधरी ने कहा कि कतार में खड़े अंतिम व्यक्ति को बिना भेदभाव सरकारी योजनाओं का लाभ मिला है। गरीबों को आवास, शौचालय व गैस तथा विद्युत कनेक्शन दिया गया है। इलाज की व्यवस्था आयुष्मान भारत के तहत की गई है। जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि आलोक सिंह रोहित ने कहा कि केन्द्र सरकार ने पिछले 9 वर्षो में विकास को लेकर कई कीर्तिमान स्थापित किये है। अपराधियों पर कार्रवाई करके यूपी में भयमुक्त परिवेश का निर्माण किया गया है। निवेशको की पसंद उत्तर प्रदेश बनता जा रहा है। इस अवसर पर दिनेश मिश्रा प्रदीप सिंह जिला पंचायत सदस्य देवता पटेल अंकुर सिंह प्रधान प्रमुख रुप से उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments