Sunday, March 8, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरपशु क्रुरता अधिनियम के तहत पुलिस ने तीन को गिरफ्तार कर भेजा...

पशु क्रुरता अधिनियम के तहत पुलिस ने तीन को गिरफ्तार कर भेजा जेल, बरामद किया गौवंश व पिकअप


जलालपुर अंबेडकर नगर । जैतपुर पुलिस ने क्षेत्र की देखभाल के दौरान तीन लोगों को दो अदद पिकअप तथा चार गोवंशो के साथ गिरफ्तार कर पशु क्रुरता अधिनियम के तहत कार्यवाही करते हुए न्यायालय भेज दिया है।

जैतपुर थाना के उपनिरीक्षक दिनेश चन्द मिश्रा अपनी टीम के साथ सोमवार को क्षेत्र की देखभाल के लिए निकले थे तभी थानाक्षेत्र के रैदा पुल पर चेकिंग के दौरान  दो पिकप लोडर गाड़ी व चार गोवंशो के साथ तीन लोगों को हिरासत मे ले लिया। जिन्होंने पूछताछ मे अपना नाम हंसराज प्रजापति निवासी वनगवा थाना निजामाबाद जनपद आजमगढ़,दूसरे ने निसार मोहम्मद निवासी नेवरी थाना कटका जनपद अम्बेडकरनगर तथा तीसरे ने इरफान निवासी नेवरी थाना कटका अम्बेडकरनगर बताया। पुलिस ने तीनो के पर पशु क्रुरता अधिनियम के तहत कार्यवाही करते हुए न्यायालय भेज दिया।टीम मे उपनिरीक्षक धर्मेन्द्र प्रताप सिंह,हे०का० उदयजीत यादव का० संजीव यादव,पवन चौहान,रवि कुमार शामिल रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments