अयोध्या। रोजगार और सामाजिक न्याय की मांग को लेकर आम आदमी पार्टी ने बड़ा आंदोलन छेड़ने की तैयारी की है। “रोजगारदो – सामाजिकन्यायदो” अभियान के तहत आगामी 12 नवंबर को अयोध्या के देवकली (केसरवानीकेसामने) एक विशाल जनसभा का आयोजन किया जाएगा। सभा की अगुवाई राज्यसभासांसदसंजयसिंह करेंगे।
सभा के उपरांत “सरयूसेसंगमतकपदयात्रा” की ऐतिहासिक शुरुआत होगी, जो अयोध्या से प्रारंभ होकर प्रयागराज तक जाएगी। यह पदयात्रा 24 नवंबर 2025 को संगम तट पर एक विशाल जनसभा के साथ संपन्न होगी।
अयोध्या जिलाध्यक्ष अनिलकुमारप्रजापति (एडवोकेट) ने बताया कि यह पदयात्रा युवाओं को रोजगार और समाज के वंचित वर्गों को न्याय दिलाने के उद्देश्य से निकाली जा रही है। उन्होंने कहा कि “यहसिर्फएकपदयात्रानहीं, बल्किजनताकीआवाज़हैजोसरकारसेरोजगार, समानअवसरऔरसामाजिकन्यायकीमांगकररहीहै।”
उन्होंने बताया कि यात्रा में प्रदेश के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में पार्टीपदाधिकारी, कार्यकर्ता, छात्र, नौजवानऔरसमाजकेविभिन्नवर्गोंकेलोग शामिल होंगे। पदयात्रा के दौरान जनसंपर्क, नुक्कड़ सभाएं और संवाद कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे, ताकि बेरोजगारी और असमानता जैसे मुद्दों पर जनजागरण फैलाया जा सके।
अयोध्या से शुरू होने वाली यह यात्रा प्रदेश में युवाओं की आवाज़ को सशक्त रूप देने की दिशा में एक बड़ा राजनीतिक संदेश देने की तैयारी मानी जा रही है।