Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरअनियंत्रित ट्रक चाय की दुकान को तोड़ते हुए ट्राली से टकराई,चालक घायल

अनियंत्रित ट्रक चाय की दुकान को तोड़ते हुए ट्राली से टकराई,चालक घायल


जलालपुर अंबेडकरनगर। तेज रफ्तार से आ रही ट्रक अनियंत्रित होकर एक दुकान को तोड़ते हुए गलत ढंग से चौराहे पर खड़ी ट्राली में टक्कर मार दिया।  सूचना पर पहुंची पुलिस ने चोटहिल ट्रक चालक को नगपुर अस्पताल भेजा और ट्राली को मंदिर के पास खड़ा कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार बीते शुक्रवार रात को ओवर लोड गन्ना ट्रैक्टर ट्राली को चालक मालीपुर मंदिर के सामने मुख्य मार्ग पर खड़ा कर कहीं चला गया। शाहगंज की तरफ से एक तेज रफ्तार ट्रक आ रही थी। इसी दौरान जलालपुर की तरफ से एक ट्रक शाहगंज की तरफ मुड़ रही थी।शाहगंज की तरफ से आ रहा ट्रक चालक अनियंत्रित हो गया और वह रामधारी की चाय की दुकान को तोड़ते हुए ट्रैक्टर में टक्कर मार दिया। ट्रक दुकान को तोड़ते ट्राली को टक्कर मारते मंदिर के सामने पीपल के पेड़ में स्थापित शिवजी चबूतरे को टक्कर मार दिया। टक्कर लगने से ट्राली अकबरपुर की तरफ भागने लगी जिससे दुकानदारों में अफरा तफरी मच गई। सूचना पर पहुंचे प्रभारी थानाध्यक्ष हवलदार यादव घायल ट्रक चालक धर्मेन्द्र निवासी अकबरपुर गौरा को नगपुर अस्पताल भेजा।सिपाही तनमय तिवारी, विनोद प्रचेता, हिमांशू आदि ने ट्रैक्टर को मंदिर के पास खड़ा कर वापस चले गए। प्रभारी थानाध्यक्ष हवलदार यादव ने बताया कि मार्ग पर आवागमन चल रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments