Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याअनियंत्रित कार पलटी, दो की मौत, एक घायल

अनियंत्रित कार पलटी, दो की मौत, एक घायल


अयोध्या। सहादतगंज टीवी टावर के पास मंगलवार देर रात एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में कार सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी और घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां रवि पाठक निवासी नियावां और तुषार गुप्ता निवासी रिकाबगंज को मृत घोषित कर दिया गया। तीसरा युवक विशाल कुमार गंभीर रूप से घायल है, जिसका इलाज दर्शन नगर ट्रामा सेंटर में चल रहा है। बताया गया है कि विशाल कुमार के पिता पुलिस विभाग में फॉलोअर हैं और वह परिवार सहित पुलिस लाइंस में रहते हैं। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments