Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या यूको बैंक के कुल कारोबार में 18.81 प्रतिशत की वृद्धि, दूसरी तिमाही...

यूको बैंक के कुल कारोबार में 18.81 प्रतिशत की वृद्धि, दूसरी तिमाही में 786 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ

0

अयोध्या। यूको बैंक ने वित्तीय वर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही में बेहतर वित्तीय प्रदर्शन दर्ज किया है। 30 सितंबर 2026 को समाप्त तिमाही में बैंक का कुल कारोबार सालाना आधार पर 18.81 प्रतिशत बढ़कर 6,37,280 करोड़ रुपये हो गया। इस दौरान बैंक का शुद्ध लाभ 26.77 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 786 करोड़ रुपये दर्ज किया गया। अयोध्या में भी बैंक के अधिकारियों और संबंधित लोगों ने ऑनलाइन माध्यम से वित्तीय परिणामों की घोषणा का प्रसारण देखा।

गुरुवार को यूको बैंक के अंतरिम प्रबंध निदेशक एवं कार्यपालक निदेशक राजेन्द्र कुमार साबू ने वित्तीय वर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही के परिणामों की घोषणा की। उन्होंने बताया कि 30 सितंबर 2026 तक बैंक का कुल ऋण सालाना आधार पर 24.70 प्रतिशत बढ़कर 2,87,690 करोड़ रुपये पहुंच गया। वहीं, जमा राशि में 14.36 प्रतिशत की वृद्धि हुई और यह बढ़कर 3,49,590 करोड़ रुपये हो गई।

बैंक का परिचालन लाभ भी सालाना आधार पर 16.04 प्रतिशत बढ़कर 1,872 करोड़ रुपये रहा। परिसंपत्ति गुणवत्ता के मोर्चे पर भी सुधार दर्ज किया गया। बैंक का शुद्ध एनपीए 25 आधार अंकों की कमी के साथ घटकर 0.18 प्रतिशत रह गया।

वित्तीय परिणामों की घोषणा के दौरान बैंक के कारोबार, ऋण वितरण, जमा वृद्धि, लाभ और परिसंपत्तियों की गुणवत्ता से जुड़े प्रमुख आंकड़े साझा किए गए। अयोध्या में ऑनलाइन प्रसारण के माध्यम से इन परिणामों को देखा गया।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version