Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या नाले में उतराता मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, हादसे की आशंका

नाले में उतराता मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, हादसे की आशंका

0
ayodhya samachar

अयोध्या। कैंट थाना क्षेत्र के कुर्मी टोला में बुधवार सुबह नाले में एक व्यक्ति का शव मिलने से आसपास के लोगों में चर्चा शुरू हो गई। नाले में शव पड़े होने की जानकारी मिलने पर स्थानीय लोगों ने पुलिस को अवगत कराया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया और उसकी पहचान कराने की प्रक्रिया शुरू की। फिलहाल मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है।

स्थानीय लोगों के मुताबिक, मृतक कबाड़ बीनकर जीवनयापन करता था। वह अक्सर सड़क किनारे या खुले स्थानों पर सोता था। ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि रात में नाले के समीप सोते समय वह उसमें जा गिरा हो। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि उसकी जान किन परिस्थितियों में गई।

पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करनी शुरू कर दी है। मृतक की पहचान के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। साथ ही घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की भी पड़ताल की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही चल सकेगा।

कैंट थाना प्रभारी संदीप सिंह ने बताया कि मृतक की पहचान अब तक नहीं हो पाई है। मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version