Wednesday, July 22, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यायूको बैंक के नवनिर्मित शाखा तथा एटीएम का हुआ उद्घाटन

यूको बैंक के नवनिर्मित शाखा तथा एटीएम का हुआ उद्घाटन


◆ श्री राम लला मंदिर के यात्री विश्राम गृह में बैंक ने लगवाई 300 कुर्सियां


अयोध्या। रामनगरी अयोध्या में यूको बैंक की नवनिर्मित शाखा तथा एटीएम का उद्घाटन यूको बैंक के एमडी अश्वनी कुमार ने किया। उन्होनें श्री राम मंदिर के यात्री विश्राम गृह में बैंक की ओर से लगवाई गई 300 कुर्सियों का लोकार्पण भी किया।

विभिन्न योजनाओं का शुभारंभ विशिष्ट अतिथि श्री रामजन्मभूमि तीर्थ  क्षेत्र के महासचिव चंपत राय, यूको बैंक के प्रबंध निदेशक व सीईओ अश्विनी कुमार, अंचल प्रमुख मिलन दुबे, के द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।

यूको बैंक के प्रबंध निदेशक अश्वनी कुमार ने बताया की रामनगरी अयोध्या में यूको बैंक द्वारा श्रद्धालुओं को बैठने के लिए कुर्सियों का प्रबंध, यात्री विश्राम गृह में किया गया है। इसके साथ ही अयोध्या में एटीएम बैंक का भी शुभारंभ किया गया। उन्होंने मंडलों से आए अधिकारियों से बैंक लेखा-जोखा की जानकारी ली।

इस दौरान अंचल प्रमुख मिलन दुबे, नीरज सचान ,विक्रांत त्यागी,मनोज सिंह, अशोक अशोक दुबे, पल्लवी श्रीवास्तव,मल्लिका श्रीवास्तव, प्रियंका वैश्य, स्वर्णा त्रिपाठी, अर्चना अग्रवाल, सहित तमाम बैंक के कर्मचारी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments