Wednesday, July 22, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यायूको बैंक ने जारी किए पहली तिमाही के वित्तीय परिणाम, अयोध्या जोनल...

यूको बैंक ने जारी किए पहली तिमाही के वित्तीय परिणाम, अयोध्या जोनल कार्यालय में हुआ लाइव प्रसारण


अयोध्या। यूको बैंक के अंतरिम प्रबंध निदेशक एवं कार्यपालक निदेशक राजेन्द्र कुमार साबू द्वारा वित्तीय वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही (30 जून 2026 को समाप्त) के वित्तीय परिणामों की घोषणा को लेकर आयोजित प्रेस वार्ता का सीधा प्रसारण (लाइव वेबकास्ट) बुधवार को यूको बैंक के अयोध्या जोनल कार्यालय में देखा गया। इस अवसर पर जोनल कार्यालय के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने वर्चुअल माध्यम से प्रेस वार्ता में सहभागिता की।

प्रेस वार्ता के दौरान अंतरिम प्रबंध निदेशक ने बताया कि 30 जून 2026 को समाप्त तिमाही में बैंक का कुल कारोबार वर्ष-दर-वर्ष 15.53 प्रतिशत बढ़कर 6.05 लाख करोड़ रुपये से अधिक हो गया है। सकल ऋण 21.18 प्रतिशत बढ़कर 2.72 लाख करोड़ रुपये तथा कुल जमा 11.28 प्रतिशत बढ़कर 3.32 लाख करोड़ रुपये रही। बैंक का शुद्ध लाभ 8.05 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 656 करोड़ रुपये तथा परिचालन लाभ 79.84 प्रतिशत बढ़कर 2,810 करोड़ रुपये दर्ज किया गया। नेट एनपीए घटकर 0.25 प्रतिशत पर आ गया।

उन्होंने बताया कि खुदरा, कृषि एवं एमएसएमई (रैम) क्षेत्रों में भी उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है। कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने बैंक के बेहतर वित्तीय प्रदर्शन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए ग्राहकों को और बेहतर बैंकिंग सेवाएं उपलब्ध कराने की प्रतिबद्धता दोहराई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments