Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या 30 सितंबर को समाप्त तिमाही में यूको बैंक ने किया शानदार प्रदर्शन

30 सितंबर को समाप्त तिमाही में यूको बैंक ने किया शानदार प्रदर्शन

0

अयोध्या। शुक्रवार को यूको बैंक के प्रबंध निदेशक एवं सीईओ अश्वनी कुमार द्वारा वित्तीय वर्ष 2025-26 की 30 सितंबर को समाप्त द्वितीय तिमाही में बैंक के वित्तीय परिणामों की घोषणा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की गई। इसका प्रसारण यूको बैंक के प्रधान कार्यालय, कोलकाता से किया गया, जिसमें यूको बैंक के समस्त अंचल कार्यालयों ने भाग लिया। अंचल कार्यालय अयोध्या भी अंचल प्रमुख एवं समस्त स्टाफ सहित वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से प्रेस वार्ता से जुड़ा।


अश्वनी कुमार प्रबंध निदेशक एवं सीईओ, यूको बैंक

अश्वनी कुमार ने सभी प्रेस संवाददाताओं के सवालों का जवाब दिया तथा संबोधित करते हुए बताया कि द्वितीय तिमाही में बैंक का कुल कारोबार वर्ष-दर-वर्ष 13.23 प्रतिशत बढ़कर ₹5,36,398 करोड़ हो गया। सकल ऋण वर्ष-दर-वर्ष 16.56 प्रतिशत बढ़कर ₹2,30,702 करोड़ तथा कुल जमा वर्ष-दर-वर्ष 10.85 प्रतिशत बढ़कर ₹3,05,697 करोड़ हो गया।

तिमाही में बैंक का वर्ष-दर-वर्ष शुद्ध लाभ 2.82 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ सितंबर 2024 के ₹603 करोड़ से बढ़कर सितंबर 2025 में ₹620 करोड़ हो गया। परिचालन लाभ वर्ष-दर-वर्ष 12.64 प्रतिशत बढ़कर ₹1,613 करोड़ रुपये हो गया तथा नेट एनपीए 30 बीपीएस घटकर 0.43 प्रतिशत रह गया।

खुदरा, कृषि और एमएसएमई (RAM) क्षेत्रों में अग्रिम दृष्टि से बैंक का रैम सेगमेंट वर्ष-दर-वर्ष 22.87 प्रतिशत बढ़कर ₹1,32,946 करोड़ हो गया। खुदरा अग्रिमों में वर्ष-दर-वर्ष 25.40 प्रतिशत की वृद्धि, एमएसएमई अग्रिमों में 23.80 प्रतिशत की वृद्धि तथा कृषि अग्रिमों में 17.28 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version