Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या रामायण के अध्यायों पर आधारित कलात्मक नज़ारे करेंगे आकर्षित

रामायण के अध्यायों पर आधारित कलात्मक नज़ारे करेंगे आकर्षित

0

दीपोत्सव 2025 में धर्मपथ, लता चौक और राम की पैड़ी पर दिखेगी कला और आस्था की झलक


अयोध्या। आगामी दीपोत्सव 2025 में अयोध्या की सड़कों और चौकों पर रामायण के अध्यायों पर आधारित कलात्मक दृश्य श्रद्धालुओं को आकर्षित करेंगे। नगर के प्रमुख स्थलों — धर्मपथ, लता चौक, राम की पैड़ी और रामकथा पार्क — पर 20 थीम आधारित सेल्फी प्वाइंट तैयार किए जा रहे हैं।

ये सेल्फी प्वाइंट रामायण के महत्वपूर्ण प्रसंगों जैसे — सुमेरु पर्वत पर उड़ते हनुमान, अशोक वाटिका में सीता से भेंट, जटायु संवाद, रावण वध, लंका दहन, अग्नि परीक्षा, और केवट मिलन — पर आधारित होंगे। इन कलाकृतियों को धनुष के आकार में उकेरा जा रहा है, जो रामायण की कथा और अयोध्या की पहचान को कलात्मक रूप में प्रस्तुत करेगा।

इन इंस्टॉलेशनों के निर्माण का कार्य पर्यटन विभाग द्वारा चयनित संस्था सार्क मीडिया के माध्यम से किया जा रहा है। संस्था के संचालक सौरभ कुमार सिंह के अनुसार, उद्देश्य यह है कि श्रद्धालु और पर्यटक अयोध्या की सांस्कृतिक झलक को अनुभव कर सकें और दीपोत्सव की यादें अपने साथ ले जा सकें।

डिजिटल युग में श्रद्धा और कला के मेल का प्रतीक बन रहे ये सेल्फी प्वाइंट दीपोत्सव की रौनक में नया आकर्षण जोड़ेंगे। रोशनी से नहाए धर्मपथ और राम की पैड़ी पर जब श्रद्धालु इन कलात्मक दृश्यों के साथ तस्वीरें लेंगे, तो अयोध्या की संस्कृति और परंपरा की जीवंत छवि सामने होगी।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version