Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या यूको बैंक ने आयोजित किया एमएसएमई, कृषि व खुदरा कार्निवल

यूको बैंक ने आयोजित किया एमएसएमई, कृषि व खुदरा कार्निवल

0

◆ ग्राहकों को दी योजनाओं की जानकारी


अयोध्या। यूको बैंक के अंचल कार्यालय अयोध्या द्वारा मंगलवार को शहर के एक होटल में एमएसएमई, कृषि, खुदरा एवं कासा कार्निवल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में यूको बैंक प्रधान कार्यालय से महाप्रबंधक राजेश कुमार उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान बैंक अधिकारियों ने उपस्थित ग्राहकों को विभिन्न बचत, चालू खाता तथा ऋण संबंधी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर करीब 30 ग्राहकों को ऋण स्वीकृति पत्र भी वितरित किए गए, जिससे लाभार्थियों में खुशी देखी गई।

महाप्रबंधक राजेश कुमार ने अपने संबोधन में ग्राहकों का बैंक से जुड़ने के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यूको बैंक अपने ग्राहकों को बेहतर सेवाएं देने और उनकी आवश्यकताओं के अनुरूप योजनाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने ग्राहकों से अपील की कि वे बैंक की योजनाओं की जानकारी अपने परिचितों और रिश्तेदारों तक भी पहुंचाएं, ताकि अधिक से अधिक लोग इनका लाभ उठा सकें।

इस अवसर पर अंचल कार्यालय अयोध्या के उप अंचल प्रमुख साहिल, मुख्य प्रबंधक प्रशांत कुमार, अंकुर यादव तथा देवानंद यादव सहित अन्य बैंक अधिकारी और कर्मचारी भी मौजूद रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्राहकों को बैंकिंग सेवाओं से जोड़ना और विभिन्न योजनाओं के प्रति जागरूक करना रहा।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version