Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या बंगाल विजय पर भाजपाईयों ने अनूसूचित बस्तियों में किया मिष्ठान वितरण

बंगाल विजय पर भाजपाईयों ने अनूसूचित बस्तियों में किया मिष्ठान वितरण

0

◆ महानगर अध्यक्ष व ब्लाक प्रमुख संघ के जिलाध्यक्ष की अगुवाई में किया गया सम्पर्क


अयोध्या। बंगाल, असम व पुडुचेरी में भारतीय जनता पार्टी को मिली सफलता के बाद पार्टी पदाधिकारियों ने अनूसूचित बस्तियों में संपर्क कर मिष्ठान वितरण किया और लोगों के साथ खुशी साझा की। इस दौरान महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव व ब्लाक प्रमुख संघ के जिलाध्यक्ष एवं महानगर महामंत्री शिवेन्द्र सिंह की अगुवाई में अयोध्या विधानसभा क्षेत्र के पाठक का पुरवा, रसड़ा, अकवारा, मोहद्सिनपुर सहित विभिन्न क्षेत्रों में जनसंपर्क किया।

महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने कहा कि यह जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में हुए विकास कार्यों, सुशासन और जनकल्याणकारी योजनाओं पर जनता की मुहर है। उन्होंने कहा कि भाजपा की नीतियों ने समाज के हर वर्ग तक लाभ पहुंचाया है, जिससे जनता का विश्वास लगातार मजबूत हुआ है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे इसी तरह जनसेवा और संपर्क अभियान को निरंतर आगे बढ़ाते रहें।

ब्लाक प्रमुख संघ के जिलाध्यक्ष एवं महानगर महामंत्री शिवेन्द्र सिंह ने कहा कि पार्टी की यह सफलता संगठन की मजबूती और कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम है। उन्होंने कहा कि बूथ स्तर तक सशक्त संगठन और हर वर्ग तक पहुंचने की रणनीति ने भाजपा को यह ऐतिहासिक जीत दिलाई है। उन्होंने कहा कि भाजपा सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के सिद्धांत पर कार्य करते हुए समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचने के लिए प्रतिबद्ध है।

मौके पर जिला उपाध्यक्ष रामप्रीत वर्मा, मंडल अध्यक्ष कपिल देव वर्मा, अरविंद गुप्ता, देवता पटेल, प्रधान कृष्ण प्रताप, रमन लाल, राघवेंद्र पांडे, अनूप वर्मा, राजेश मौर्य  सहित बडी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version