Thursday, July 23, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरसड़क दुर्घटना में दो युवक गम्भीर रूप से घायल

सड़क दुर्घटना में दो युवक गम्भीर रूप से घायल


जलालपुर, अंबेडकर नगर। सम्मनपुर थाना क्षेत्र के नैली स्थिति,  सिकंदरपुर मोड़ के पास मंगलवार को दो बाइकों की आमने – सामने टक्कर में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां पर एक युवक की हालत नाजुक होने के कारण महामाया मेडिकल कालेज सददरपुर रेफर किया गया है। क्षेत्र के ताजूपुर निवासी सौरभ कुमार (20) पुत्र साधू शर्मा बाइक से हजपुरा बाजार की तरफ जा रहे थे, इसी बीच दूसरी तरफ से थाना पवई निवासी जिलाजीत वर्मा (40) पुत्र बंशराज वर्मा जलालपुर से अकबरपुर की तरफ तेज रफ्तार से जा रहे थे। नैली के पास सिकंदरपुर मोड़ के पास पहुंचते ही दोनों बाइकों में आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत हो गई जिसमें सौरभ को काफी चोटे आईं  और सिर फट गया।  सूचना पर पहूंची पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से दोनों घायलों को जिला चिकित्सालय भिजवाया। वहीं डॉक्टरों ने सौरभ के सर में काफी चोट लग जाने के कारण मेडिकल कॉलेज सद्दरपुर रेफर दिया है। प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार सिंह ने बताया कि दोनों घायलों अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments