Saturday, April 18, 2026
HomeUncategorizedअभियान के तहत दो वारंटी गिरफ्तार

अभियान के तहत दो वारंटी गिरफ्तार


अंबेडकर नगर। अपराध की रोकथाम व वांछित/वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों से दो वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया।

पुलिस अधीक्षक अभिजित आर. शंकर के निर्देशन में जनपद में विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना जैतपुर पुलिस ने गैर जमानती वारंट के तहत वांछित अभियुक्त रामकृपाल सिंह निवासी ग्राम अंगराघाट को गिरफ्तार किया। उक्त अभियुक्त के खिलाफ विशेष न्यायाधीश विद्युत अधिनियम,द्वारा वारंट जारी किया गया था। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर न्यायालय भेज दिया।

वहीं थाना बेवाना पुलिस टीम ने वारंटी राजेन्द्र उर्फ लल्ला निवासी ग्राम ताजपुर को उसके घर से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्त को विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय रवाना किया गया। पुलिस का कहना है कि अभियान आगे भी जारी रहेगा और वांछित अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments