अयोध्या। थाना पूराकलन्दर पुलिस ने सोमवार की देर रात हुई लूट के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार 22 सितम्बर की रात लगभग 10:30 बजे वादी दर्शननगर से ई-रिक्शा लेकर अपने गाँव ददेरा जा रहा था, बड़ी नहर के पास आरोपियों ने उसे पकड़कर मारपीट की और 10 हजार नकद छीन लिए। शिकायत पर 23 सितम्बर को 4 अज्ञात आरोपियों पर केस दर्ज किया गया था। मामले में पुलिस ने कादीपुर चौराहे के पास ददेरा की तरफ जाते समय अभियुक्त सौरभवर्मा (20 वर्ष) निवासी उघरपुर और विशालवर्मा (21 वर्ष) निवासी यादगारपुर को अरेस्ट किया। उनके पास से ₹3,950 नकद बरामद हुए। दोनों के खिलाफ पहले से विभिन्न धाराओं में मामले दर्ज हैं।