Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर मारपीट व जानलेवा हमले के मामले में दो सगे भाई गिरफ्तार

मारपीट व जानलेवा हमले के मामले में दो सगे भाई गिरफ्तार

0

अंबेडकर नगर। कोतवाली अकबरपुर पुलिस ने मारपीट और जानलेवा हमले के मामले में वांछित चल रहे दो आरोपितों को रविवार सुबह गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों को न्यायालय भेज दिया है।

पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह के निर्देश पर अपराध नियंत्रण एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) हरेन्द्र कुमार के मार्गदर्शन, क्षेत्राधिकारी नगर नितीश कुमार तिवारी के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम सक्रिय थी।

पुलिस के अनुसार उपनिरीक्षक यादव राजेश रामदेव अपनी टीम के साथ क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने तथा वांछित अभियुक्तों की तलाश में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि मारपीट एवं जानलेवा हमले के मुकदमे में वांछित दो आरोपी लोरपुर ताजन चौराहे के पास मौजूद हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपितों की पहचान रोहित शर्मा (23) तथा राहुल शर्मा (25) पुत्रगण उमाशंकर उर्फ गुड्डू निवासी बावनपुर, थाना अकबरपुर के रूप में हुई है। दोनों के विरुद्ध कोतवाली अकबरपुर में मारपीट, जानलेवा हमला तथा अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज है।

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर उन्हें न्यायालय में पेश किया जा रहा है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक यादव राजेश रामदेव, हेड कांस्टेबल विनोद प्रचेता, विनोद कुमार तथा महेंद्र राम शामिल रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version