जलालपुर अम्बेडकर नगर। सर्किल क्षेत्र के अलग अलग थाना क्षेत्रों में हुई सड़क दुघर्टना में एक किशोर समेत दो लोगों की मौत हो गयी, जब कि एक अन्य घायल हो गया। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है। घटना गुरुवार देर शाम की है। पहली घटना जैतपुर थाना क्षेत्र के अम्बरपुर के समीप गोरखपुर एक्सप्रेसवे के अंडर पास के पास घटित हुई। शिवपाल निवासी अंकित 17 वर्ष अपने साथी गगन के साथ अम्बरपुर बाजार से सामान लेकर शिवपाल अपने घर जा रहा था।तभी एक्सप्रेस वे के पास ठेले से टकरा गया और दोनों गम्भीर रूप से घायल हो गये। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नगपुर भर्ती कराया गया जहां अंकित पुत्र अरविंद कुमार को डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।जब कि घायल गगन का इलाज जारी है। मृतक कक्षा 11 का छात्र था। दूसरी घटना जलालपुर कोतवाली क्षेत्र के जलालपुर बसखारी मार्ग पर पंथीपुर गांव के निकट घटित हुई। पंथीपुर नट बस्ती निवासी श्याम लाल 40 वर्ष साइकिल से अपने घर जारहा था कि रास्ते में गांव के समीप अज्ञात मोटरसाइकिल चालक ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे श्याम लाल गंभीर रूप से घायल होगये। आनन फानन में घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नगपुर भर्ती कराया गया। जहां उपचार के बाद चिकित्सकों ने घर लेजाने की सलाह दी। मगर परिजन उसे जैसे ही घर लेकर पहुंचे उस ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने बाइक को कब्जे में लेलिया मगर चालक फरार होगया। पुलिस ने दोनों शवों को।पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।