Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर दो छात्राओं ने हिंदी विषय से जेआरएफ की परीक्षा उत्तीर्ण करके जनपद...

दो छात्राओं ने हिंदी विषय से जेआरएफ की परीक्षा उत्तीर्ण करके जनपद का नाम किया रोशन

0

आलापुर अंबेडकर नगर। पंडित रामशब्द स्मृति पीजी कॉलेज विशुनपुर वजदहा जहांगीरगंज की दो छात्राओं ने हिंदी विषय से जेआरएफ की परीक्षा उत्तीर्ण करके जनपद का नाम रोशन किया है। मालूम हो खुशी पांडे पुत्री अशोक पांडे ग्राम बड़की पडौली बनकटा बुजुर्ग तथा शिखा सिंह पुत्री कौशलेंद्र सिंह निवासी ग्राम सिरसिया थाना राजेसुल्तानपुर ने जेआरएफ की परीक्षा उत्तीर्ण कर मेधावियों के लिए एक नजीर कायम कर दी है । नेट जेआरएफ एक प्रतिष्ठित राष्ट्रीय परीक्षा है, जो भारत में विश्वविद्यालयों/कॉलेजों में सहायक प्रोफेसर बनने और पीएचडी शोध के लिए फेलोशिप प्राप्त करने की योग्यता निर्धारित करती है। यह नेट की तुलना में अधिक कट-ऑफ वाली परीक्षा है, जो मेधावी छात्रों को शोध के लिए प्रतिमाह लगभग 37 हजार से 42 हजार छात्रवृत्ति प्रदान करती है। अत्यंत ग्रामीण अंचल तथा गांव घर पर रहकर ही दो बालिकाओं द्वारा जेआरएफ परीक्षा पास करने पर इलाके में खुशी का माहौल है और बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। पंडित राम शब्द पीजी कॉलेज के प्रबंधक पंडित हौसिला प्रसाद मिश्र तथा प्राचार्य डॉ इंद्रजीत शुक्ला ने छात्राओं को बधाई देते हुए उनकी मंगलमय जीवन की कामना की है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version