Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर टैबलेट पाकर छात्राओं के चेहरे खिले

टैबलेट पाकर छात्राओं के चेहरे खिले

0

जलालपुर, अंबेडकर नगर। ज्ञान स्मारक महिला महाविद्यालय, अलमापुर अमरतल में अध्ययनरत छात्राओं को उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना के अंतर्गत टैबलेट वितरित किए गए। टैबलेट पाकर छात्राओं के चेहरे खुशी से खिल उठे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नवजोत इंटर कॉलेज हजपुरा के पूर्व प्रधानाचार्य अशोक कुमार पांडेय रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि महाविद्यालय की प्रबंधक डॉ. पुष्पा सिंह उपस्थित रहीं। मुख्य अतिथि ने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के इस युग में ग्रामीण और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के विद्यार्थियों को डिजिटल तकनीक से जोड़ने में यह योजना बेहद उपयोगी है। टैबलेट और स्मार्टफोन के माध्यम से छात्राएं ऑनलाइन कक्षाओं, गूगल पर अध्ययन सामग्री खोजने और डिजिटल कौशल विकसित कर अपने भविष्य को बेहतर बना सकती हैं तथा विकसित भारत के निर्माण में योगदान दे सकती हैं। विशिष्ट अतिथि डॉ. पुष्पा सिंह ने योजना की सराहना करते हुए कहा कि इसके माध्यम से ज्ञान का संसार विद्यार्थियों के सामने साकार हो रहा है, जिससे वे अनंत ज्ञान अर्जित कर अपने जीवन को उज्ज्वल और सार्थक बना सकेंगी। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. मनोज प्रजापति ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए छात्राओं को स्मार्टफोन के सार्थक उपयोग और अध्ययन सामग्री एकत्र करने के तरीकों पर प्रकाश डाला तथा सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर महाविद्यालय की शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे। टैबलेट प्राप्त कर छात्राओं ने सरकार की इस योजना की सराहना की।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version