Wednesday, August 19, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरदो बूंद जिंदगी की: डीएम ने बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाकर...

दो बूंद जिंदगी की: डीएम ने बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाकर अभियान का किया शुभारंभ


अम्बेडकर नगर। जिले में रविवार को राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत हुई। अभियान का शुभारंभ प्राइमरी पाठशाला पसियापारा, अकबरपुर में जिलाधिकारी ईशा प्रिया ने बच्चों को पोलियो की दो बूंद पिलाकर किया। इस दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रमोद कुमार और अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रामानंद ने उनका स्वागत किया।

जिलाधिकारी ने कहा कि पोलियो जैसी गंभीर बीमारी से बच्चों को सुरक्षित रखने के लिए प्रत्येक पात्र बच्चे तक पोलियो की खुराक पहुंचाना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि जन्म से पांच वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो की खुराक अवश्य पिलाएं, ताकि जनपद पोलियो मुक्त बना रहे।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रमोद कुमार ने बताया कि जिले में 1,765 पोलियो बूथों के माध्यम से शून्य से पांच वर्ष आयु वर्ग के 3,03,010 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने बताया कि बूथ दिवस पर छूट जाने वाले बच्चों को 29 जून से 3 जुलाई तक स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाकर पोलियो की दवा पिलाएंगी।

उन्होंने बताया कि अभियान की प्रभावी निगरानी के लिए प्रत्येक विकास खंड में मॉनिटरिंग टीमें गठित की गई हैं, ताकि कोई भी पात्र बच्चा पोलियो की जीवनरक्षक खुराक से वंचित न रहे।

इस मौके पर जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. मार्कण्डेय प्रसाद, जिला कुष्ठ अधिकारी डॉ. जय प्रकाश, विद्यालय स्टाफ, आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियां तथा स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments