Wednesday, August 19, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरश्रद्धा यादव की द्वितीय पुण्यतिथि पर 51 महिलाओं को दी गई सिलाई...

श्रद्धा यादव की द्वितीय पुण्यतिथि पर 51 महिलाओं को दी गई सिलाई मशीन


बसखारी, अंबेडकर नगर। प्रभावती कैलाश चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से संस्थापक एवं अध्यक्ष डॉ. शरद यादव की पत्नी स्वर्गीय श्रद्धा यादव की द्वितीय पुण्यतिथि पर रविवार को 51 गरीब एवं असहाय महिलाओं को स्वरोजगार के लिए सिलाई मशीनें वितरित की गईं। कार्यक्रम में श्रद्धा यादव के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई तथा उनके महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में किए गए कार्यों को याद किया गया।

मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री एवं सांसद लालजी वर्मा ने कहा कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में ट्रस्ट का यह प्रयास सराहनीय और प्रेरणादायी है। जिला पंचायत अध्यक्ष श्याम सुंदर वर्मा ने कहा कि सिलाई मशीन वितरण से आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की महिलाओं को सम्मानजनक रोजगार का अवसर मिलेगा। टांडा विधायक एवं पूर्व मंत्री राममूर्ति वर्मा ने ट्रस्ट की सामाजिक गतिविधियों की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए अनुकरणीय बताया।

कार्यक्रम को आईएएस विपिन देव यादव, पूर्व एमएलसी हीरालाल यादव, ब्लॉक प्रमुख संजय सिंह, ब्लॉक प्रमुख भियांव गौरव सिंह, सपा जिलाध्यक्ष जंग बहादुर यादव, संजय राजभर, पूर्व जिलाध्यक्ष रामसकल यादव, मोहम्मद असलम, जिला पंचायत सदस्य विजय यादव, आलोक यादव, पूर्व ब्लॉक प्रमुख बसंत लाल कनौजिया, खलीक अशरफ, मुसाब अजीम, संदीप यादव, आलोक ‘गप्पू’ चौधरी सहित अन्य वक्ताओं ने भी संबोधित किया।

कार्यक्रम के अंत में ट्रस्ट के संस्थापक डॉ. शरद यादव एवं वरिष्ठ समाजसेवी कैलाश यादव ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। संचालन जिला पंचायत सदस्य एवं लोक गायिका डॉ. प्रतिमा यादव तथा वरिष्ठ पत्रकार आलम खान ने संयुक्त रूप से किया।

ट्रस्ट की ओर से सामूहिक विवाह, पर्यावरण संरक्षण के लिए वृक्षारोपण, गरीब परिवारों के 26 बच्चों की शिक्षा तथा जरूरतमंदों की सहायता जैसे सामाजिक कार्य लगातार किए जा रहे हैं। डॉ. शरद यादव ने बताया कि स्वर्गीय श्रद्धा यादव महिला सशक्तिकरण के लिए सदैव प्रेरित करती थीं। उनकी स्मृति को चिरस्थायी बनाए रखने के उद्देश्य से इस वर्ष भी 51 महिलाओं को सिलाई मशीनें देकर आत्मनिर्भर बनने की दिशा में सहयोग किया गया। सिलाई मशीन प्राप्त करने वाली महिलाओं के चेहरों पर खुशी साफ झलक रही थी।

कार्यक्रम में ट्रस्ट के उपाध्यक्ष अमित कुमार यादव, कोषाध्यक्ष जावेद राइन, सचिव मोहम्मद इरफान, मोनू राइन, शोभा राम यादव, हिमांशु सोनी, राजू सिंह सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments