Thursday, July 30, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याराजकीय उद्यान में आयोजित की गई दो दिवसीय प्रर्दशनी

राजकीय उद्यान में आयोजित की गई दो दिवसीय प्रर्दशनी


◆ मंडलायुक्त तथा जिलाधिकारी ने किया प्रर्दशनी का उद्घाटन


अयोध्या। राजकीय उद्यान गुप्तार घाट पार्क में दो दिवसीय मण्डल स्तरीय फल, शाकभाजी एवं पुष्प प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी का उद्घाटन मंडलायुक्त गौरव दयाल एवं जिलाधिकारी चंद्र विजय सिंह ने किया। अधिकारी द्वय ने प्रर्दशनी का अवलोकन किया। आयोजित प्रदर्शनी में मण्डल के समस्त जनपदों से विभिन्न श्रेणियों के फल, फूल एवं शाक भाजी व फल संरक्षण के विभिन्न उत्पाद व कलात्मक फूलों की रंगोली, साज सज्जा का प्रदर्शन किया गया।

   प्रदर्शनी में मंडलायुक्त एवं जिलाधिकारी महोदय द्वारा मण्डल के 11 प्रगतिशील कृषकों को विशिष्ट औद्योगिक कार्यों के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वाले किसानों में बाराबंकी जनपद से मोईनुद्दीन को पॉलीहाउस में ग्लेडियोलस खेती, जगजीवन प्रसाद को आम, केला, आलू टमाटर आदि की खेती, अमेठी से यशकेन्द्र सिंह एवं कुलदीप सिंह को फलों में सुल्तानपुर से राम अछैबर को थाई अमरूद, कमलेश त्रिपाठी को डच रोज की खेती तथा अयोध्या में रवि वर्मा का स्ट्रॉबेरी एवं शिवम मिश्रा को शहद उत्पादन अम्बेडकरनगर से कुलदीप वर्मा को स्ट्रॉबेरी एवं सुनील वर्मा को केले की खेती करने के लिए शामिल हैं। प्रदर्शनी में मंडलायुक्त एवं जिलाधिकारी ने कृषकों की आय में वृद्धि करने हेतु पुष्प उत्पादन करने हेतु प्रेरित किया गया।  उप निदेशक उद्यान अयोध्या गीता त्रिवेदी द्वारा कृषकों को औद्यानिक की खेती नवीनतम तकनीकियों का प्रयोग करने हेतु प्रोत्साहित किया गया। प्रसंस्करण आधारित इकाइयों को लगाने में विभाग का सहयोग प्रदान करने में बताया गया।

        अन्त में अरूण कुमार तिवारी, अधीक्षक, राजकीय उद्यान, द्वारा धन्यवाद ज्ञापित किया गया। प्रर्दशनी में मंडल के सभी जिलों से कृषक तथा विभागीय अधिकारी व कर्मचारी मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments