Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या गाड़ी की सर्विसिंग कराने गए व्यक्ति का बैग गायब करने वाले दो...

गाड़ी की सर्विसिंग कराने गए व्यक्ति का बैग गायब करने वाले दो गिर‌फ्तार

0

◆ चोरी गए सोने के गहने बरामद


अयोध्या। थाना कैंट क्षेत्र में हुई एक चोरी की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत लगाए गए सीसीटीवी कैमरों की मदद से पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए चोरी गए गहनों की बरामदगी कर ली है। 18 जून को सहादतगंज स्थित एक वाहन एजेंसी पर गाड़ी की सर्विसिंग कराने पहुंचे व्यक्ति की गाड़ी से बैग चोरी हो गया था। बैग में चार सोने के कंगन, एक अंगूठी और एक सोने की चेन रखी थी। पीड़ित द्वारा थाना कैंट में दी गई तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।

जांच में सामने आए फुटेज के आधार पर पुलिस ने अजय कुमार वर्मा अहलाद का पुरवा, थाना रौनाही और लियाकत अली सुचितागंज बाजार, थाना रौनाही को हिरासत में लिया। पूछताछ के बाद दोनों के पास से चोरी गया पूरा सामान बरामद कर लिया गया, जिसमें चार सोने के कंगन, एक अंगूठी, एक सोने की चेन और ₹430 नगद शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपियों के खिलाफ पहले से कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। गिरफ्तारी में थाना कैंट पुलिस टीम के साथ सहादतगंज चौकी प्रभारी व अन्य अधिकारी शामिल रहे। आरोपियों को गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में न्यायालय में पेश किया गया है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version