Wednesday, July 22, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यावृद्ध महिला को बंधक बनाकर लूटपाट करने वाले दो गिरफ्तार

वृद्ध महिला को बंधक बनाकर लूटपाट करने वाले दो गिरफ्तार


◆ आरोपियों में महिला भी शामिल


अयोध्या। कोतवाली कैंट क्षेत्र में को वृद्ध महिला के घर में घुस कर बंधक बनाकर लूट-पाट करने की घटना में पुलिस व स्वाट टीम ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिसमें एक महिला शामिल है।

                  घटना 8 अप्रैल को कोतवाली कैंट क्षेत्र के मझवां गद्दोपुर में रिटायर्ड प्रधानाध्यापिका निर्मला सिंह के घर की है। उन्हें बंधक बनाकर कर उनके घर में दो व्यक्तियों ने लूट-पाट की थी। मामले में धारा 394/452/411/120 बी का मुकदमा दर्ज किया गया था।

शनिवार को घटना का खुलासा करते हुए दो को लोगों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार होने वालों में विनीत मिश्रा पुत्र रामकुमार मिश्रा हरखीपुर, कुड़वार, सुल्तानपुर तथा सुभी वर्मा पुत्री स्व0 दिलीप वर्मा बहादुरपुर, इल्तिफातगंज, अम्बेडकरनगर शामिल है। जिन्हें गद्दोपुर क्रासिंग के पास से समय से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के पास से एक अदद तमंचा 315 बोर बरामद कर किया गया है। इनके पास से कई जेवरात सहित एक मोटर साइकिल बरामद हुई है। इन पर सात अन्य सुल्तानपुर तथा अयोध्या जिले में मुकदमें दर्ज हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments