Thursday, August 13, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यामोटरसाइकिल चोरी के आरोप में दो गिरफ्तार, दो बाइक बरामद

मोटरसाइकिल चोरी के आरोप में दो गिरफ्तार, दो बाइक बरामद


अयोध्या। कोतवाली नगर पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के मामलों में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की दो मोटरसाइकिल, दो मोबाइल फोन और 450 रुपये नकद बरामद किए हैं। पुलिस ने दोनों के खिलाफ विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 12 अगस्त को लल्लू पाठक की बगिया, देवकाली के पास दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मोहित उर्फ भन्टू (19) निवासी केवटहिया वजीरगंज और धीरज उर्फ अभिषेक यादव (27) निवासी वजीरगंज, दिशांत पेट्रोल पंप के निकट के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान दोनों के कब्जे से मोबाइल फोन और नकदी बरामद हुई। पूछताछ व जांच के आधार पर चोरी की दो मोटरसाइकिल भी बरामद की गईं। दोनों आरोपी कोतवाली नगर में दर्ज मोटरसाइकिल चोरी से जुड़े मामलों में वांछित थे। इनमें मोहित के खिलाफ पूर्व में चोरी व चोरी की संपत्ति से संबंधित मुकदमे दर्ज हैं। धीरज के खिलाफ चोरी, आबकारी अधिनियम तथा अन्य धाराओं में कई मामले पहले से दर्ज बताए गए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments