Thursday, August 13, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यारामनगरी में उमड़ा आस्था का सैलाब, श्रावण मास में 35 लाख से...

रामनगरी में उमड़ा आस्था का सैलाब, श्रावण मास में 35 लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंचे अयोध्या


अयोध्या श्रावण मास में रामनगरी अयोध्या आस्था के रंग में सराबोर है। देश के विभिन्न राज्यों और जनपदों से श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला लगातार जारी है। श्रीरामलला के दर्शन के साथ श्रद्धालु प्रमुख मंदिरों में पूजा-अर्चना और शिवालयों में जलाभिषेक कर रहे हैं। श्रावण मास के दौरान अब तक 35 लाख से अधिक श्रद्धालु अयोध्या धाम पहुंच चुके हैं।

श्रीरामलला के दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में भी पिछले वर्ष की तुलना में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है। इस वर्ष अब तक 10 प्रतिशत से अधिक श्रद्धालुओं ने पिछले साल की तुलना में श्रीरामलला के दर्शन किए हैं। शनिवार और रविवार को भी एक लाख से अधिक श्रद्धालु अयोध्या पहुंच रहे हैं।

श्रावण के प्रथम सोमवार को करीब तीन लाख श्रद्धालुओं ने अयोध्या पहुंचकर दर्शन-पूजन किया था, जबकि दूसरे सोमवार को यह संख्या बढ़कर करीब छह लाख तक पहुंच गई। बढ़ती भीड़ के बीच प्रशासन और पुलिस ने सुरक्षा, यातायात तथा श्रद्धालुओं की सुविधाओं को लेकर व्यवस्थाएं और मजबूत की हैं।


भीड़ और यातायात पर नजर


प्रमुख मंदिरों, घाटों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में लगातार निगरानी की जा रही है। श्रद्धालुओं के सुगम आवागमन के लिए बैरिकेडिंग, रूट डायवर्जन और आवश्यकतानुसार यातायात व्यवस्था में बदलाव किया जा रहा है। भीड़ वाले क्षेत्रों में पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों की तैनाती के साथ लगातार निगरानी रखी जा रही है। अधिकारियों को रात्रि में भी मेला क्षेत्र का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लेने के निर्देश दिए गए हैं।

श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पेयजल, चिकित्सा, स्वच्छता, शौचालय और प्रकाश की व्यवस्था की गई है। घाटों और प्रमुख धार्मिक स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था भी सुदृढ़ रखी गई है। श्रावण मास में बढ़ती श्रद्धालुओं की संख्या के बीच रामनगरी में भक्ति और आस्था का प्रवाह लगातार बढ़ रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments