Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या लूटे गए मोबाइल के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, दोनों का लंबा आपराधिक...

लूटे गए मोबाइल के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, दोनों का लंबा आपराधिक इतिहास

0

अयोध्या। बीकापुर कोतवाली पुलिस ने मोबाइल लूट के मामले में वांछित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटा गया मोबाइल बरामद किया है। शुक्रवार की रात करीब 12:31 बजे पिपरी तिराहे से अरविंद वर्मा और निखिल वर्मा को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के मुताबिक 6 अगस्त को एक व्यक्ति ने तहरीर देकर बताया था कि मोटरसाइकिल सवार तीन अज्ञात लोगों ने उसे और उसके भाई को डरा-धमकाकर मोबाइल छीन लिया।

 तहरीर के आधार पर बीकापुर कोतवाली में केस दर्ज किया गया था। गिरफ्तार आरोपी अरविंद वर्मा पुत्र जगदीश प्रसाद वर्मा, उम्र 24 वर्ष, अलावलपुर- पूराकलंदर,अयोध्या निखिल वर्मा पुत्र स्वर्गीय रामबख्स वर्मा, माधवपुर-पूराकलंदर, अयोध्या उम्र 23 वर्ष,  का निवासी है।  दोनों पर कई थानों पर मुकदमें दर्ज हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों के कब्जे से मोबाइल बरामद किया है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version