Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या पूजित माटी के कलश के साथ गूंजा समरसता का संदेश

पूजित माटी के कलश के साथ गूंजा समरसता का संदेश

0

◆ महानगर क्षेत्र में निकलीं दो कलश वंदन यात्राएं, स्थानीय लोगों ने किया यात्रा का स्वागत


अयोध्या। संत रविदास के 650वें जयंती वर्ष को समर्पित समरसता संकल्प अभियान के तहत भाजपा ने अयोध्या और देवकाली मंडल में कलश वंदन यात्रा के माध्यम से सामाजिक समरसता का संदेश दिया। संत रविदास की जन्मस्थली सीर गोवर्धनपुर से लाई गई पूजित माटी के कलश को यात्रा का केंद्र बनाया गया। दोनों मंडलों में अलग-अलग मार्गों से निकली यात्राओं का विभिन्न स्थानों पर कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने स्वागत किया।

अयोध्या मंडल में यात्रा की शुरुआत टेढ़ी बाजार स्थित बृहस्पति कुंड से हुई। महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी ने पूजित माटी के कलश के साथ यात्रा को रवाना किया। यात्रा अशर्फी भवन पहुंची। इसके बाद मतगजेंद्र मंदिर पर डा. प्रज्जवल सिंह व विकास गुप्ता ने यात्रा का स्वागत किया। विद्याकुंड में रामभजन वर्मा व अवधबिहारी साहू ने स्वागत किया। चूड़ामणि चौराहे पर संजय गुप्ता और अजय गौड़ ने यात्रा का अभिनंदन किया। दर्शन नगर सूर्यकुंड में रामजन्म विश्वकर्मा और अरविन्द शुक्ला ने स्वागत किया।

देवकाली मंडल में यात्रा का शुभारंभ अंबेडकर पार्क से हुआ। यात्रा के चौक पहुंचने पर राजेश गौड़ व किशन ने स्वागत किया। वजीरगंज में शकुंतला गौतम व शकुंतला मौर्या ने यात्रा का अभिनंदन किया। लालबाग कुम्हारटोला में अमन तिवारी बिट्टू, अनुभव जायसवाल, आकाश सोमवंशी और आशुतोष ने स्वागत किया। इसके बाद जनौरा बुद्ध नगर में पूजा रावत और सूरज सोनकर ने यात्रा का स्वागत किया।

महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने बताया कि संत रविदास की जन्मस्थली की पूजित माटी के कलश को लेकर निकाली गई यात्राओं के जरिए सामाजिक एकता, समानता और समरसता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया गया।

कलश वंदन यात्रा में पूर्व महापौर ऋषिकेश उपाध्याय, पूर्व महानगर अध्यक्ष अभिषेक मिश्र, शैलेन्द्र कोरी, परमानंद मिश्र, हरभजन गौड़, बाल कष्ण वैश्य, शशि प्रताप सिंह, वरूण चौधरी, दिनेश कन्नौजिया, शिवम् शुक्ला, मुकेश तिवारी, हेमंत जायसवाल, अनिकेत यादव, चंदा सिंह, स्वप्निल श्रीवास्तव, प्रांशु अग्रवाल, अशोका द्विवेदी, जगदीश चर्तुवेदी, राजू रामलला, राम नंदन, ओमिश अग्रहरि सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारियों ने यात्रा में सहभागिता की और विभिन्न स्थानों पर उसका स्वागत किया।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version