Monday, August 3, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याअशोक सिंघल की नौवीं पुण्य तिथि पर अर्पित किया गया श्रद्धासुमन

अशोक सिंघल की नौवीं पुण्य तिथि पर अर्पित किया गया श्रद्धासुमन


अयोध्या। पूर्व विहिप सुप्रीमो अशोक सिंघल नौवीं पुण्यतिथि भाजपा नेता राम आशीष निषाद के शिक्षण संस्थान पर मनाई गई। कार्यक्रम के अध्यक्षता करते हुए भाजपा नेता दिनेश जायसवाल ने कहा कि श्री राम मंदिर आंदोलन में अशोक सिंघल के योगदान हमेशा याद रहेगा।

अधिवक्ता परिषद के अवध प्रांत के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने कहा कि अशोक सिंघल की आत्मा आज प्रसन्न हो रही होगी क्योंकि अयोध्या जी में श्री राम मंदिर का निर्माण व प्राण प्रतिष्ठा हो चुकी है। भाजपा नेता राम आशीष निषाद जी ने कहा कि अशोक सिंघल जी हमेशा हम सभी के प्रेरणा स्रोत रहेंगे जिन्होंने अपना सर्वस्व न्यौछावर कर श्री राम मंदिर के निर्माण के लिए बड़ा आंदोलन चलाया।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पूर्व पार्षद अनुभव जायसवाल, भाजपा के पूर्व नगर अध्यक्ष गणेश गुप्ता, बाबू नंदन सोनकर, सुधीर नाग चौरसिया, रवि सोनकर रघुनाथ निषाद, सूरज प्रकाश, अनिल सोनी, राम सिंह ,दिव्य प्रकाश निषाद सहित अन्य भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments