◆ पीएम ने काशी से वर्चुवली दिखाई हरी झंडी, अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन से ट्रेन को विधायक ने किया रवाना
अयोध्या। रामनगरी से मुम्बई टर्मिनल के लिए नई अमृत भारत ट्रेन का संचालन मंगलवार को शुरू हो गया। काशी से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वर्चुअल माध्यम से ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। वहीं अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन से विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को रवाना किया।
