Sunday, March 8, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याअयोध्या हनुमानगढ़ी पर लांच किया गया संदेह मूवी का ट्रेलर

अयोध्या हनुमानगढ़ी पर लांच किया गया संदेह मूवी का ट्रेलर

अयोध्या। रामनगरी अयोध्या के हनुमानगढ़ी पर संदेह मूवी का ट्रेलर लॉन्च किया गया। बताया गया कि इस मूवी से नौजवानों को संदेश देना है कि किस तरह से हमारी युवा पीढ़ी जो भटक रही है उसको सही राह दिखाने के लिए इस मूवी को बनाया गया है। इस मूवी में तमाम तरीके के संदेह दिखाए गए है।
अयोध्या पहुंचे फिल्म के खलनायक गौरव कुमार ने कहा कि फिल्म सिटी से यूपी के कलाकारों को बहुत मौका मिलेगा। जब फिल्म सिटी बन जाएगी तो मुंबई जाने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी। आजकल के युवा जो पीढ़ी है नए जो युवा है आजकल भटक रहे हैं उसको एक सीधा संदेश इस फिल्म में है। संदेह नाम ही ऐसा है कि संदेह पर संदेह रहेगा। हनुमानगढ़ी के पुजारी राजू दास ने कहा कि जिस तरह से उत्तर प्रदेश में फिल्म सिटी लाने के लिए जो प्रयास किया जा रहा है, यह फिल्म जगत के लिए बहुत ही अच्छा अवसर है और जो संदेह मूवी बनाई जा रही है इससे भटकते हुए जो नौजवान हैं वह कैसे परिवार से तालमेल बनाएं माता पिता किस प्रकार से बच्चों को प्यार दे सके बच्चों से जुड़ सकें बच्चे की मन में जो भाव है जो संदेह है, उसको किस प्रकार से दूर किया जा सके इस पिक्चर के माध्यम से दिखाया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments