Friday, September 4, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याहोली का अवकाश होने के बाद बच्चों जमकर एक दूसरे को लगाया...

होली का अवकाश होने के बाद बच्चों जमकर एक दूसरे को लगाया गुलाल

अयोध्या। होली का अवकाश होने के बाद जनपद के स्कूलों में बच्चो ने जमकर होली खेली। सोमवार को विद्यालय में छुट्टी होने के बाद एक दूसरे गुलाल लगाया। इस दौरान बच्चों में काफी उत्साह नजर आ रहा था। कई स्कूलों में सामूहिक होली कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। जिसमें हर्बल कलर से होली खेलने के लिए बच्चों को प्रेरित किया गया।
जिंगल बेल की प्रधानाचार्या बीना अग्रवाल ने बताया कि होली में कार्यक्रम का आयोजन करके बच्चों के बताया गया कि होली त्यौहार का आयोजन क्यों किया जाता है। किस प्रकार होली खेलनी चाहिए। इस दौरान बच्चों ने खुद के बनाये हर्बल कलर से होली खेली। इसके साथ में घर पर इसी प्रकार के कलर से होली खेलने के लिए प्रेरित किया। कैम्बियन स्कूल की उप प्रधानाचार्य कौशर फातिमा ने कहा कि हर्बल कलर व फूलां से होली खेलने को प्राथमिकता देनी चाहिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments