Friday, September 4, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरट्रक की टक्कर से साइकिल सवार की मौत

ट्रक की टक्कर से साइकिल सवार की मौत

आलापुर अंबेडकरनगर। साईकिल से महाराजगंज से घर  आ रहे अधेड़ को पीछे से आ रही ट्रक ने टक्कर मार दिया जिससे मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है। आजमगढ़ अंबेडकर नगर की सीमा के निकट राजेसुलतानपुर थाना क्षेत्र के बिजली पंडौली गांव के पास सोमवार को अपराह्न करीब तीन बजे के लगभग हुए हादसा हुआ। दुर्गेचीत पुर निवासी 58 वर्षीय राजाराम यादव साइकिल से पड़ोसी जनपद आजमगढ़ के महाराजगंज की तरफ से आ रहे थे, तभी पीछे से आ रही ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर ट्रक छोड़कर चालक फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया। थाना अध्यक्ष जयप्रकाश सिंह के मुताबिक मौके से चालक फरार हो गया।  शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और उन्होंने बताया तहरीर मिलने पर मुकदमा पंजीकृत करके उचित कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments