Monday, November 23, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याकार्तिक पूर्णिमा स्नान पर्व पर आंतरिक व बाहरी मार्गों पर लागू रहेगा...

कार्तिक पूर्णिमा स्नान पर्व पर आंतरिक व बाहरी मार्गों पर लागू रहेगा डायवर्जन


◆  23 नवंबर सुबह आठ बजे से 24 नवंबर को मेला व भीड़ समाप्ति तक लागू रहेगी व्यवस्था


अयोध्या। कार्तिक पूर्णिमा स्नान एवं मेले में श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ को देखते हुए यातायात पुलिस ने 23 नवंबर सुबह आठ बजे से 24 नवंबर को मेला अथवा भीड़ समाप्ति तक डायवर्जन लागू किया है।

आंतरिक डायवर्जन: लकड़मंडी से पुराने सरयू पुल की ओर गोंडा से आने वाले वाहन लोलपुर बाईपास से जाएंगे। दुर्गागंज माझा से पुराने सरयू पुल की ओर प्रवेश बंद रहेगा। साकेत पेट्रोल पंप से नया घाट और लता मंगेशकर चौक, हनुमान गुफा से नया घाट तथा लता मंगेशकर चौक की ओर वाहन नहीं जाएंगे। इनके लिए दशरथ पथ, साकेत पुल के दाहिनी ओर, बैकुंठ धाम, बालूघाट, सूर्य पैलेस तथा फटिकशिला आश्रम और रेलवे डाट पुल के पास पार्किंग निर्धारित की गई है। तपसी छावनी से रामघाट चौराहे तथा छोटी छावनी से दीनबंधु नेत्र चिकित्सालय बैरियर के रास्ते रामपथ पर प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। वाहन काशीराम कॉलोनी परिक्रमा मार्ग से जाएंगे। जैन मंदिर से विद्याकुंड होकर रामपथ जाने वाले वाहन अशर्फी भवन और लंगड़वीर चौराहे से निकलेंगे। उदया चौराहे से टेढ़ी बाजार की ओर चारपहिया वाहन प्रतिबंधित रहेंगे, इन्हें उदया फ्लाईओवर से भेजा जाएगा। रानोपाली तिराहे से टेढ़ी बाजार की ओर दोपहिया वाहनों का प्रवेश बंद रहेगा। इन्हें रानोपाली क्रॉसिंग और लंगड़वीर चौराहे से निकाला जाएगा। टेढ़ी बाजार से श्रीराम अस्पताल जाने वाले वाहन लंगड़वीर फ्लाईओवर से जाएंगे। चूड़ामणि चौराहे से टेढ़ी बाजार जाने वाले वाहन अशर्फी भवन और गैस गोदाम से निकलेंगे। गैस गोदाम परिक्रमा मार्ग से काशीराम कॉलोनी, चौरासी कोसी और राजघाट जाने वाले वाहन उदया फ्लाईओवर का प्रयोग करेंगे।

बाहरी डायवर्जन: सुल्तानपुर के वाहन कूड़ेभार से, रायबरेली के वाहन हलियापुर से पूर्वांचल एक्सप्रेसवे जाएंगे। आजमगढ़ और अंबेडकरनगर के वाहन गोहन्ना मोड़ से दोस्तपुर होकर पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पहुंचेंगे। बाराबंकी के वाहन भिटरिया रामसनेही घाट से हैदरगढ़ होकर जाएंगे। बस्ती के वाहन लोलपुर से नवाबगंज-गोंडा की ओर तथा गोंडा के वाहन नवाबगंज से लकड़मंडी और लोलपुर होकर बस्ती की ओर डायवर्ट होंगे।

गोरखपुर के वाहन लिंक एक्सप्रेसवे से पूर्वांचल एक्सप्रेसवे जाएंगे। गोरखपुर, संतकबीरनगर और बस्ती के वाहन फुटहिया चौकी, थाना नगर, कलवारी, टांडा, अकबरपुर और दोस्तपुर होकर निकलेंगे। गोरखपुर, संतकबीरनगर, बांसी, मेहदावल, डुमरियागंज, उतरौला, बलरामपुर और गोंडा से आने वाले वाहनों को जरवल रोड तिराहे से बहराइच, टिकोरामोड़ और चहलारी घाट रोड होते हुए सीतापुर-लखनऊ मार्ग पर भेजा जाएगा। बलरामपुर, बहराइच, गोंडा और श्रावस्ती से अयोध्या होकर लखनऊ जाने वाले वाहन भी टिकोरामोड़ और चहलारी घाट रोड से सीतापुर-लखनऊ मार्ग जाएंगे। कानपुर से आने वाले वाहन उन्नाव, गोसाईंगंज और चांद सराय होकर पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से गोरखपुर जाएंगे। लखनऊ में आगरा एक्सप्रेसवे से आने वाले वाहन मोहनलालगंज और गोसाईंगंज होकर पूर्वांचल एक्सप्रेसवे जाएंगे। सीतापुर और शाहजहांपुर के वाहन शहीद पथ और अहमामऊ होकर पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पहुंचेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments