Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या फतेहगंज लालबाग रेलवे क्रॉसिंग को खोलने की मांग को लेकर व्यापारियों ने...

फतेहगंज लालबाग रेलवे क्रॉसिंग को खोलने की मांग को लेकर व्यापारियों ने सांसद को दिया ज्ञापन

0

अयोध्या। फतेहगंज लालबाग रेलवे क्रॉसिंग को खोलने की मांग को लेकर व्यापारियों ने सांसद अवधेश प्रसाद को ज्ञापन दिया। सांसद ने मौके पर पहुंचकर व्यापारियों की समस्याओं को सुना। रेलमंत्री से वार्ता करके मामले को निस्तारित करने का अश्वासन सांसद ने मौके पर व्यापारियों को दिया।
सांसद ने कहा कि जनहित का यह मामला शीघ्र निस्तारित कराया जायेगा। समाजवादी पार्टी सदैव समाजहित में कार्य करती है एवं हर वर्ग के दुःख में साथ खड़ी रहती है। सपा प्रदेश कार्यसमिति के विशेष आमंत्रित सदस्य अमृत राजपाल ने कहा कि यह जनहित का मामला है और यही पर अनेकों वर्षों से लगातार यहां पर रामलीला का मंचन होता है। राम बारात जप्ती, राम बारात हैदरगंज ,मुस्लिम समाज के मोहर्रम आदि जुलूसों में व्यवधान होगा। इसके साथ में सब्जी मंडी ,छोटे दुकानदार, गल्ला व्यापारियों का व्यापार अत्यंत कम होकर प्रभावित हुआ है।
मौके पर जिलाध्यक्ष पारस नाथ यादव, सपा प्रदेश सचिव छोटेलाल यादव,सपा प्रदेश कार्यकारणी सदस्य इंद्रपाल यादव, प्रदेश सचिव बलराम मौर्य , वरिष्ठ नेता अनूप सिंह , प्रवक्ता लवलेश पाण्डेय, जिला उपाध्यक्ष आकिब खान, शशांक ,स्थानीय व्यापारियों में से ज्ञापन देने वालों में प्रमुख रूप से राज नारायण आर्य, पूर्व जिलाध्यक्ष व्यापार मंडल राजीव गुप्ता, निम्बर यादव ,कृष्णा गुप्ता, राजेंद्र गुप्ता, पंकज जायसवाल, दिव्यांशु गुप्ता, निखिल मौजूद रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version