Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या अवध विश्वविद्यालय में साइबर अपराध पर व्याख्यान, दी गई सतर्कता बरतने की...

अवध विश्वविद्यालय में साइबर अपराध पर व्याख्यान, दी गई सतर्कता बरतने की सलाह

0

अयोध्या। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के जनसंचार एवं पत्रकारिता विभाग में रविवार को “साइबर अपराध की नई प्रवृत्तियां एवं बचाव“ विषय पर एक विशेष व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के साइबर क्लब के नोडल अधिकारी एवं पत्रकारिता शिक्षक डॉ. दिग्विजय सिंह राठौर रहे।
डॉ. राठौर ने कहा कि इंटरनेट के बढ़ते उपयोग के साथ ही साइबर अपराध के मामलों में भी तेजी से इजाफा हुआ है। आजकल अपराधी तकनीकी दक्षता के साथ मोबाइल डिवाइस हैक कर ओटीपी जैसे संवेदनशील डेटा तक पहुंच बना रहे हैं। उन्होंने ’संचार साथी’ ऐप की जानकारी देते हुए बताया कि मोबाइल पर आने वाले अनवांटेड मैसेज व कॉल की शिकायत इस ऐप पर की जा सकती है। उन्होंने सभी से अपील की कि साइबर अपराध की शिकायत तत्काल 1930 हेल्पलाइन या साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल पर दर्ज कराएं।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जनसंचार एवं पत्रकारिता विभाग के समन्वयक प्रो. अनूप कुमार ने कहा कि साइबर अपराधी अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म जैसे व्हाट्सऐप का इस्तेमाल कर लोगों को निशाना बना रहे हैं। फर्जी प्रोफाइल के माध्यम से विश्वास में लेकर आर्थिक धोखाधड़ी करना आम होता जा रहा है। उन्होंने छात्रों को डिजिटल सतर्कता बरतने की सलाह दी। कार्यक्रम का संचालन विभाग के शिक्षक व पूर्व समन्वयक डॉ. विजयेन्दु चतुर्वेदी ने किया, धन्यवाद ज्ञापन डॉ. आर.एन. पाण्डेय ने किया। इस अवसर पर आशु शुक्ला, गीतांजलि मिश्रा, देवेंद्र सिंह, विशाल तिवारी, प्रशांत तिवारी, शीलवर्धन सिंह, पारूल कुमारी, प्रियंका कुमारी, आदित्य शुक्ला, मिथिलेश कुमार, मोहित मौर्य, श्रवण कुमार यादव, अशोक कुमार सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version