Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर मूसलाधार बारिश ने खोली सफाई व्यवस्था की पोल, जलभराव से छात्र परेशान

मूसलाधार बारिश ने खोली सफाई व्यवस्था की पोल, जलभराव से छात्र परेशान

0

आलापुर अंबेडकर नगर। नगर पंचायत जहांगीरगंज में सोमवार को हुई मूसलाधार बारिश ने साफ-सफाई और जल निकासी व्यवस्था की पोल खोल दी। नहर किनारे स्थित मार्गों पर भारी जलभराव हो गया, जिससे स्कूल आने-जाने वाले छात्र-छात्राओं को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा।

विदित हो कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गांव से लेकर शहर तक संपर्क मार्गों पर सफाई और जलभराव की समस्या से मुक्त रखने के लिए अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं। इसके बावजूद नगर पंचायत क्षेत्र में जगह-जगह पानी भरा है।

मुख्य मार्ग के किनारे स्थित ट्रांसफार्मर के आसपास भी जलभराव के साथ घनी झाड़ियां उग आई हैं, जिससे किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि नगर पंचायत प्रशासन द्वारा समय रहते सफाई और जल निकासी की व्यवस्था नहीं की गई, जिससे स्थिति और बिगड़ गई

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version