Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या बीकापुर में आधुनिक ड्रग वेयरहाउस तैयार, जिले भर में दवाओं की होगी...

बीकापुर में आधुनिक ड्रग वेयरहाउस तैयार, जिले भर में दवाओं की होगी सप्लाई

0

अयोध्या । बीकापुर में लगभग 9 करोड़ रुपये की लागत से एक हजार वर्ग मीटर क्षेत्र में आधुनिक ड्रग वेयरहाउस का निर्माण पूरा कर लिया गया है। यह जिले का पहला वेयरहाउस है, जिसमें वैक्सीन स्टोरेज के लिए अलग से व्यवस्था की गई है। यहां से जिले की 13 सीएचसी, दो दर्जन से अधिक पीएचसी और अन्य स्वास्थ्य केंद्रों को दवाओं की आपूर्ति की जाएगी।

अक्टूबर 2023 में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के तहत बीकापुर की पुरानी पीएचसी के स्थान पर इसका निर्माण शुरू हुआ था। पहले दवाओं का भंडारण और वितरण दर्शननगर स्थित किराए के भवन से किया जाता था, जहां सुविधाएं सीमित थीं। नए वेयरहाउस के संचालन से दवाओं की आपूर्ति समय पर हो सकेगी।

वेयरहाउस में दवाओं के भंडारण के लिए बड़ा हॉल और तीन से चार अतिरिक्त कक्ष बनाए गए हैं। वैक्सीन स्टोरेज के लिए अलग कोल्ड स्टोरेज सुविधा उपलब्ध है, जिससे टीकों की गुणवत्ता बनाए रखने में मदद मिलेगी। दवाएं कारपोरेशन से यहां पहुंचेंगी, जहां से उन्हें स्वास्थ्य केंद्रों तक भेजा जाएगा।

भविष्य में यहां डिजिटल इन्वेंट्री मैनेजमेंट सिस्टम लागू करने की योजना है, जिससे दवाओं की उपलब्धता और वितरण को ऑनलाइन ट्रैक किया जा सकेगा। वर्तमान में फायर एनओसी का कार्य शेष है। लखनऊ से एनएचएम टीम के निरीक्षण के बाद वेयरहाउस का हैंडओवर किया जाएगा।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version