Wednesday, July 22, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरआवास व शौचालय का रूपया तो लिया, नहीं करवाया निर्माण कार्य

आवास व शौचालय का रूपया तो लिया, नहीं करवाया निर्माण कार्य

जलालपुर अंबेडकरनगर।  प्रधान, सचिव और लाभार्थी ने मिल कर मुख्यमंत्री आवास और शौचालय के धनराशि को हजम कर गये जिससे इसका निर्माण नही हो सका। मुख्यमंत्री पोर्टल पर की गई शिकायत के बाद इसका खुलासा हुआ, परन्तु विभाग के जिम्मेदार रिपोर्ट लगाने तक ही सीमित है। प्रकरण सुरहुरपुर ग्राम पंचायत का है । गांव निवासी ऋषि मुनि मौर्य ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई थी। बीते 2016 में गांव निवासी दिनेश गौतम को मुख्यमंत्री आवास योजना की एक लाख बीस हजार रुपए की धनराशि खाता में भेजी गई। लाभार्थी ने आवास का निर्माण नही किया। चर्चा है कि सरकार द्वारा भेजी गई धनराशि सचिव, प्रधान और लाभार्थी ने आपस मे मिलकर बटवारा कर लिए तथा दो वर्ष बाद दिनेश गौतम को व्यक्तिगत शौचालय के रूप में 12 हजार रुपए की धनराशि मिली किंतु शौचालय का निर्माण नही किया गया।गांव निवासी ऋषि मुनि के मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराने के बाद इसका खुलासा हुआ। शिकायत पर जांच अधिकारी वीडीओ ने लाभार्थी को अति शीघ्र आवास और शौचालय निर्माण का आदेश दिया अन्यथा धनराशि वापस लेने की रिपोर्ट लगा दिया।अब देखना यह होगा कि इसमें संलिप्त प्रधान और सचिव आदि पर क्या कार्यवाही की जायेगी जो कई वर्ष से नही बना अथवा मामला ठंडे बस्ते में डाल दिया जाएगा।ऐसा मामला इस गाँव का सिर्फ नजीर है। कई ऐसे गांव है जहाँ 15 वर्ष बाद भी सरकारी आवास का नीव तक नही पडा । तमाम अधिकारी आज तक आये गये लेकिन मामला ठंडे बस्ते मे ही पडा रह गया।  एडीओ पंचायत बृजेश तिवारी ने बताया कि यदि एक सप्ताह में निर्माण शुरू नही किया गया तो विधिक कार्यवाही की जायेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments