अम्बेडकर नगर। बच्चों की पहली शिक्षा माता पिता से शुरू होकर विद्यालय में योग्य गुरू के मार्गदर्शन में पूर्णता की ओर बढ़ती है और बाल्यावस्था में जो संस्कार उनको दिये जाते हैं वही जीवन की ऊंचाईयों पर पहुंचाते हैं जनपद अम्बेडकर नगर के अपर पुलिस अधीक्षक संजय राय जनपद के प्रतिष्ठित आरकेएन पब्लिक स्कूल में वार्षिक समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि विद्यालय परिसर और बाहर एक आदर्श गुरू शिष्य परंपरा का अनुपालन , अनुशासन, समयबद्धता और एकाग्रता के साथ शिक्षा को आत्मसात करना विद्यार्थियों की पहली प्राथमिकता होती है क्योंकि आज के विद्यार्थी ही कल देश के भविष्य निर्माता हैं।
