Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरअकबरपुर नगरपालिका का नाम विश्व के मानचित्र पर लाने के लिये प्राण...

अकबरपुर नगरपालिका का नाम विश्व के मानचित्र पर लाने के लिये प्राण प्रण से करूँगा सेवा कार्य-ललित मोहन श्रीवास्तव

अम्बेडकर नगर। कांग्रेस नेतृत्व और जिले के समस्त कांग्रेसजनों ने मुझ पर विश्वास जताते हुए अकबरपुर नगरपालिका परिषद चेयरमैन का प्रत्याशी बनाया है। मैं अकबरपुर की सम्मानित जनता का प्रथम सेवक बनकर उस पर खरा उतरूंगा। कांग्रेस के अकबरपुर नगरपालिका परिषद चेयरमैन प्रत्याशी ललित मोहन श्रीवास्तव कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मैं जनता के असीम प्यार और आशीर्वाद से सभासद रहते हुये प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री पुरस्कार और सम्मान अकबरपुर नगरपालिका क्षेत्र के दो वार्ड को दिलाया हूँ और अब जनता के आशीर्वाद से जनपद मुख्यालय का परचम राष्ट्रीय स्तर पर फहराऊंगा।

जिला कांग्रेस कमेटी के मीडिया प्रभारी डा विजय शंकर तिवारी ने बताया कि जिलाध्यक्ष अमित कुमार वर्मा की अध्यक्षता और अकबरपुर नगरपालिका परिषद प्रभारी सुखीलाल वर्मा के संचालन में जिले के समस्त कांग्रेसजनों की अति महत्वपूर्ण बैठक जिला कांग्रेस कार्यालय पर हुई, जिसमें सभी की सहमति से जिम्मेदारियां दी गयीं और कांग्रेस ने अपना घोषणापत्र जारी किया जिसमें सभासद रहते हुये चेयरमैन प्रत्याशी ललित मोहन श्रीवास्तव द्वारा वार्ड को आदर्श वार्ड बनाने तथा मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री पुरस्कार से सम्मानित होने की तर्ज पर अकबरपुर नगर को हर नागरिक सुविधा संसाधन से युक्त आदर्श नगरपालिका परिषद बनाने का वचन है।

जिलाध्यक्ष अमित कुमार वर्मा ने कहा कि हर कांग्रेस कार्यकर्ता अब यह चुनाव स्वंय को राहुल गांधी और ललित मोहन श्रीवास्तव मानकर करो या मरो की तर्ज पर चुनाव में अपनी भूमिका का निर्वहन कर देश को भ्रष्टाचार मुक्त विकास देने की स्वर्णिम शुरूआत करे।

बैठक को उप्र कांग्रेस सोशल मीडिया महासचिव संजय तिवारी,उप्र कांग्रेस विधि प्रकोष्ठ के महासचिव रमेश कुमार त्रिपाठी, पीसीसी सदस्य डा विजय शंकर तिवारी,गुलाम रसूल छोटू, मो जियाउद्दीन अंसारी,उप्र किसान कांग्रेस के सचिव अमित कुमार यादव  ,जिला किसान कांग्रेस प्रकोष्ठ अध्यक्ष वशिष्ठ पांडेय, सहकारिता प्रकोष्ठ अध्यक्ष राज बहादुर मिश्रा,जिला कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष दिवाकर पांडेय,  युवा कांग्रेस अध्यक्ष विशाल वर्मा और जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष रवीश शुक्ला,जिला कांग्रेस महासचिव सै ऐतबार हुसैन अक्कन,पूर्व नगरपालिका परिषद प्रत्याशी अख्तर जमाल अंसारी ,नगर अध्यक्ष राजेश प्रजापति  ने भी संबोधित किया। प्रमुख रूप से पुष्पा देवी, पवन कुमार, फुलेसर, मस्तराम शर्मा, विमल वर्मा, मनोज कुमार वर्मा, मिसबाहुद्दीन अंसारी, शैलेश त्रिपाठी, रामजी मौर्य, मो अली, रामजी वर्मा, आदित्य नारायण त्रिपाठी, राम रूप साहू मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments