Thursday, July 23, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरपूर्व एमएलसी विशाल वर्मा ने उत्तीर्ण छात्रों को मिठाई खिलाकर एवं माला...

पूर्व एमएलसी विशाल वर्मा ने उत्तीर्ण छात्रों को मिठाई खिलाकर एवं माला पहनाकर दी बधाई


◆ हाईस्कूल में 86.83%अंक पाकर आवेश तो इंटर में 81%अंक प्राप्त कर वैष्णवी विद्यालय टापर रही


बसखारी अंबेडकर नगर। 2023  यूपी बोर्ड के परीक्षा परिणाम में  सहदेई देवी बालिका इंटर कालेज बुढ़नापुर बसखारी का  परीक्षा परिणाम हाईस्कूल में 92.15% एवं इण्टरमीडिएट में 85.64% रहा। हाईस्कूल में आवेश कुमार ने 86.83% अंक पाकर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया।  तो वहीं 84.66% अंक पाकर अनुष्का सिंह ने दूसरा स्थान  व अमित कुमार ने 82.5%अंक पाकर तृतीय स्थान प्राप्त किया। वही इण्टरमीडिएट में वैष्णवी त्रिपाठी ने 81%अंक पाकर प्रथम स्थान प्राप्त किया।अमन कुमार ने 79.5%अंक पाकर दूसरा एवं दीपांशी वर्मा ने 77%अंक पाकर तृतीय स्थान प्राप्त किया। विद्यालय के उत्तीर्ण सभी छात्र -छात्राओं को विद्यालय के प्रबंधक पूर्व एम एल सी विशाल वर्मा ने मिठाई खिलाकर एवं माला पहनाकर सम्मानित किया। और बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस दौरान विद्यालय की प्रधानाचार्या शकुन्तला वर्मा , पूर्व प्रधानाचार्या श्रीमती मेवाती चौधरी,इन्द्रावती वर्मा, निशावर्मा,अन्तिमा, कविता वर्मा,धनराज ,नरेन्द्र बहादुर ,घनश्याम वर्मा फूलचन्द वर्मा,सन्तोष कुमार, सजेन्द्र कुमार , सतीश प्रजापति के साथ विद्यालय के अन्य शिक्षक, शिक्षिकाएं एवं छात्र एवं छात्राएं मौजूद रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments