Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष के नेतृत्व में कटेहरी विधान सभा में निकाली गई...

भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष के नेतृत्व में कटेहरी विधान सभा में निकाली गई तिरंगा यात्रा

0

अंबेडकर नगर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने सैकड़ों गाड़ियों की काफिले के साथ तिरंग यात्रा निकाल कर देश भक्ति का जज्बा जनपद के जन जन तक पैदा कर दिया।

          जनपद की प्रत्येक विधान सभाओं में भाजपा द्वारा तिरंगा यात्रा निकाले जाने की योजना के तहत मंगलवार को विधान सभा कटेहरी में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष विधान परिषद सदस्य धर्मेंद्र सिंह की अगुवाई और भाजपा जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी की उपस्थिति एवम के जिला संयोजक डॉ रजनीश सिंह के संयोजन में सैकड़ों दो पहिया वाहनों और कार्यकर्ताओं के साथ कटेहरी बाजार से भीटी बाजार तक तिरंगा यात्रा निकाला गया। तिरंगा यात्रा के दौरान डीजे की ध्वनि पर भाजपा कार्यकर्ताओं की उमड़ी हुजूम ने भारत माता की जय और वंदे मातरम् की नारे को बुलंद आवाज में लगाते हुए देश प्रेम की अलख को जगाया। उक्त के अवसर पर कटेहरी के श्री हनुमान मंदिर की विधिवत साफ सफाई और सरदार पटेल वा डाक्टर भीम राव अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण भी किया गया।

          उपरोक्त अवसर पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष विधान परिषद सदस्य धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि देश की स्वतंत्रता पर भाजपा विविध कार्यक्रम आयोजित कर देश के वीर सपूतों को सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित कर रही है। कहा कि भारत के वीर सैनिकों ने अपने देश की आजादी के लिए जिस प्रकार से अपने जीवन को बलिदान कर दिया था उसे देश की जनता कभी नहीं भुला सकेगी।देश की जनता अपने बलिदानी सैनिकों का कर्ज कभी भी उतार नहीं पाएगी और ऋणी रहेगी।

          भाजपा जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी ने तिरंगा यात्रा में शामिल सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आज जिस तरह से कटेहरी विधान सभा की तिरंगा यात्रा में कार्यकर्ताओं का समूह उमड़ पड़ा है यह देश के शहीद बलिदानियों के प्रति श्रद्धा और सम्मान प्रदर्शित कर रहा है। कहा कि भाजपा सरकार और संगठन हमेशा देश के वीर शहीदों के सम्मान में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करती रहती है।

         भाजपा जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय ने जारी विज्ञप्ति में बताया है कि कटेहरी विधान सभा क्षेत्र की तिरंगा यात्रा में मुख्य रूप से पूर्व  मंत्री धर्म राज निषाद,एम एल सी डाक्टर हरि ओम पाण्डेय,पूर्व जिलाध्यक्ष कपिल देव वर्मा,शिव नायक वर्मा,रमा शंकर सिंह,अवधेश द्विवेदी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सुधीर सिंह मिंटू, सुधा वर्मा,जिला महामंत्री दिलीप पटेल,के के मिश्र,विद्यावती राजभर, आनंद वर्मा,मनोज गुप्ता, डाक्टर संतोष सिंह,मण्डल अध्यक्ष अमरजीत मौर्य, दिलीप तिवारी, कुलदीप सिंह, सुभाष वर्मा,आनंद श्रीवास्तव सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं शामिल हुए।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version