Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर मोबाइल दुकान में चोरी करने वाले तीन चोर पकड़े गए, एक फरार

मोबाइल दुकान में चोरी करने वाले तीन चोर पकड़े गए, एक फरार

0
ayodhya samachar

अंबेडकर नगर। महरुआ थाना क्षेत्र के मंशापुर चौराहे पर स्थित आकाश मोबाइल शॉप में बीते 18 जुलाई की रात चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले तीन चोरों को दुकानदार की सूझबूझ और प्रयास से पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया, जबकि एक अन्य आरोपी मौके से फरार होने में सफल रहा।

दुकानदार आकाश चौहान पुत्र जैसराम चौहान, निवासी ग्राम कौसिल्यापुर जनपद सुल्तानपुर ने बताया कि वह मंशापुर चौराहे पर मोबाइल की दुकान चलाता है। 18 जुलाई की रात करीब 8 बजे वह रोज की तरह दुकान बंद कर घर चला गया था। अगले दिन सुबह 19 जुलाई को जब वह दुकान खोलने पहुंचा, तो दुकान का सामान बिखरा पड़ा था और लगभग 15 से 17 मोबाइल फोन (नई और रिपेयरिंग वाले), कुछ पुराने मोबाइल, और अन्य सामान चोरी हो चुके थे। इस संबंध में तत्काल महरुआ पुलिस को सूचना दी गई थी।

23 जुलाई को आकाश जब रोज़ की तरह दुकान पर पहुंचा तो संदेह के आधार पर जब उसने ग्राम पांती निवासी मान सिंह से पूछताछ की, तो उसने बताया कि चोरी किए गए मोबाइल वीरेंद्र, सनी और एक अन्य व्यक्ति के पास हैं। इसके बाद चारों को दुकान पर बुलाया गया, जहां पूछताछ के दौरान उन्होंने चोरी की बात स्वीकार की। दुकानदार ने इस पूछताछ का वीडियो भी रिकॉर्ड किया और तीन आरोपियों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया, जबकि चौथा आरोपी फरार हो गया।

पीड़ित ने पुलिस से मुकदमा दर्ज कर उचित कार्रवाई की मांग की है। लोगों में चर्चा है कि वर्तमान महरुआ थानाध्यक्ष जब से थाने का चार्ज लिए है तब से तब से चोरी की घटनाएं बढ़ गई हैं। क्षेत्राधिकारी भीटी ने बताया कि मुकदमा दर्ज हो रहा है, जल्द ही फरार आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version